LIVE: ‘रोम में काशी की झलक…’ इटालियन पेंटर ने पीएम मोदी को दी वाराणसी पर पेंटिंग

होमदुनियायूरोप

‘रोम में काशी की झलक…’ इटालियन पेंटर ने पीएम मोदी को दी वाराणसी पर पेंटिंग

Last Updated:May 20, 2026, 11:36 IST

PM Modi Italy Visit Live Updates: पांच देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में इटली की राजधानी रोम पहुंचे पीएम मोदी का बेहद गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया है. पीएम मोदी की ये रोम यात्रा भारत और इटली के आपसी…और पढ़ें

इटली के प्रसिद्ध चित्रकार जियाम्पाओलो टोमासेट्टी ने पीएम मोदी वाराणसी पर आधारित अपनी कला कृति भेंट की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में इटली की राजधानी रोम पहुंच गए हैं, जहां उनका बेहद गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया है. रोम पहुंचने पर पीएम मोदी का रेड कार्पेट पर स्वागत किया गया. यरपोर्ट पर इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने पीएम मोदी की अगवानी की. रोम में पीएम मोदी जिस होटल में ठहरे हैं, उसके बाहर बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय और उनके समर्थक पहले से ही मौजूद थे. प्रधानमंत्री ने वहां पहुंचकर लोगों का उत्साहपूर्वक अभिवादन किया और उनका हालचाल जाना. इस दौरान लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाते दिखे. पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोगों में भारी उत्साह देखा गया.

पीएम मोदी की ये रोम यात्रा भारत और इटली के आपसी संबंधों को मजबूत करने के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी पीएम मोदी का खास अंदाज में स्वागत किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएम मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘रोम में स्वागत है, मेरे दोस्त.’ इसे दोनों नेताओं के बीच मजबूत व्यक्तिगत और रणनीतिक रिश्तों का संकेत माना जा रहा है.

प्रधानमंत्री मोदी की इटली की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है और इसे भारत-इटली संबंधों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, समुद्री सुरक्षा, परिवहन, स्वच्छ ऊर्जा, डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में सहयोग को नई दिशा देने की तैयारी है.

उधर पीएम मोदी और मेलोनी ने एक साझा लेख लिखा है, जिसमें दोनों देशों ने भविष्य की रणनीतिक साझेदारी का बड़ा विजन पेश किया है. इसमें लोकतंत्र, हरित ऊर्जा, साइबर सुरक्षा, AI, वैश्विक व्यापार और सप्लाई चेन को लेकर साझा सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया. दोनों देशों ने 2029 तक द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाने का लक्ष्य रखा है.

‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेड इन इटली’ को नई आर्थिक ताकत बताते हुए दोनों देशों ने विनिर्माण और नवाचार के क्षेत्र में साझेदारी मजबूत करने की बात कही है. साथ ही इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) को हिंद महासागर से यूरोप तक नई कनेक्टिविटी का आधार बताया गया है.

PM Modi Italy Visit Live: ‘कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम और कथक का शानदार संगम’ रोम में पीएम मोदी ने देखी शास्त्रीय नृत्य की झलक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली दौरे के दौरान भारतीय शास्त्रीय नृत्य की वैश्विक लोकप्रियता की झलक साझा की. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि पांच इतालवी कलाकारों ने ‘त्रिगलबंदी’ नामक विशेष प्रस्तुति दी, जिसमें भारत की तीन प्रमुख शास्त्रीय नृत्य शैलियों कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम और कथक का शानदार संगम देखने को मिला.

पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा कि भारतीय नृत्य कलाओं के प्रति दुनिया भर में बढ़ती दिलचस्पी देखना बेहद सुखद है. उन्होंने कहा कि इटली की कलाकार स्वामिनी आत्मानंद गिरि, मार्टिना मीनाक्षी अर्गड़ा, लुक्रेजिया मानिस्कोटी, वैलेरिया वेस्पाजियानी और रोसेला फनेली ने इस प्रस्तुति के जरिए भारतीय संस्कृति की खूबसूरती को बेहद आकर्षक अंदाज में पेश किया.

PM Modi Italy Visit Live: इटली के राष्ट्रपति से पीएम मोदी की आज मुलाकात

इटली की राजधानी रोम में आज पीएम मोदी का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहने वाला है. वह इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मट्टेरेल्ला से मुलाकात करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी, जिसमें कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है. दोनों नेता संयुक्त प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र की संस्था खाद्य और कृषि संगठन के मुख्यालय का दौरा भी करेंगे। इसके बाद वह भारत के लिए रवाना होंगे.

PM Modi Italy Visit Live: ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेड इन इटली’ नई आर्थिक ताकत… पीएम मोदी और मेलोनी ने लिखा साझा लेख

इससे पहले पीएम मोदी और मेलोनी ने एक साझा लेख लिखा है, जिसमें दोनों देशों ने भविष्य की रणनीतिक साझेदारी का बड़ा विजन पेश किया है. इसमें लोकतंत्र, हरित ऊर्जा, साइबर सुरक्षा, AI, वैश्विक व्यापार और सप्लाई चेन को लेकर साझा सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया. दोनों देशों ने 2029 तक द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाने का लक्ष्य रखा है.

‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेड इन इटली’ को नई आर्थिक ताकत बताते हुए दोनों देशों ने विनिर्माण और नवाचार के क्षेत्र में साझेदारी मजबूत करने की बात कही है. साथ ही इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) को हिंद महासागर से यूरोप तक नई कनेक्टिविटी का आधार बताया गया है. विस्तार से पढ़ें लेख…

PM Modi Italy Visit Live: ‘रोम में काशी की झलक…’ इटालियन पेंटर ने पीएम मोदी को गिफ्ट की वाराणसी पर पेंटिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली दौरे के दौरान रोम में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाने वाली एक खास मुलाकात की जानकारी साझा की है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘रोम में काशी की झलक!’

प्रधानमंत्री ने बताया कि इटली के प्रसिद्ध चित्रकार जियाम्पाओलो टोमासेट्टी ने उन्हें वाराणसी पर आधारित अपनी कला कृति भेंट की. पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय संस्कृति के प्रति टोमासेट्टी का लगाव पिछले चार दशकों से बना हुआ है. 1980 के दशक में टोमासेट्टी ने वैदिक संस्कृति पर आधारित पुस्तकों के लिए इलस्ट्रेशन बनाने से अपने सफर की शुरुआत की थी. इसके बाद 2008 से 2013 के बीच उन्होंने महाभारत से जुड़े 23 बड़े चित्रों पर काम किया.’

Location :

New Delhi,Delhi

Source

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *