गुरुग्रामः ना डेटा जुटाया, ना ही HLO प्रक्रिया, जनगणना में लापरवाही पर 10 टीचर्स पर FIR

Last Updated:May 20, 2026, 10:48 IST

Gurugram News: गुरुग्राम में चल रही ‘राष्ट्रीय जनगणना 2027’ के काम में लापरवाही करने के आरोप में 10 सरकारी कर्मचारियों पर केस दर्ज किया गया है. सभी पर दो अलग अलग केस दर्ज किए गए हैं. सभी आरोपी सरकारी स्कूल के टीचर हैं.

ख़बरें फटाफट

गुरुग्राम थाने में जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 11 के तहत दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं.

गुरुग्राम.  हरिय़ाणा में गुरुग्राम में चल रही ‘राष्ट्रीय जनगणना 2027’ के काम में लापरवाही करने के आरोप में 10 सरकारी कर्मचारियों पर केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि नगर निगम के क्षेत्रीय कराधान अधिकारी और जनगणना अधिकारी राजेश यादव की शिकायत पर गुरुग्राम थाने में जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 11 के तहत दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं.

राजेश यादव ने कहा कि इन कर्मचारियों को बार-बार काम शुरू करने के लिए चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने सरकारी आदेशों का पालन नहीं किया. उन्होंने न तो डेटा जुटाया और न ही ‘मकान सूचीकरण प्रक्रिया’ (एचएलओ) ऐप में कोई जानकारी डाली. यादव ने कहा कि इन कर्मचारियों ने जनगणना से जुड़े ट्रेनिंग सत्रों में भी हिस्सा नहीं लिया.

आरोपियों के नाम हैं: संदीप (शिक्षक, राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय, सरहौल), हंसराज (राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, डुंडाहेड़ा), कुलदीप (राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय, गुड़गांव ग्रामीण), राजेश कुमार (राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, सेक्टर-15 पार्ट-1), अमित कुमार (राजकीय प्राथमिक विद्यालय, डीएलएफ फेज-1), रविता यादव (सेंट पीबीएन स्कूल, सेक्टर-17), जगमती (महिला एवं बाल कल्याण विभाग), सुनील कुमार (आबकारी एवं कराधान विभाग, पूर्व), सुनील कुमार (रिसोर्स बिल्डिंग विभाग) और डेजी शर्मा (राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, गुरुग्राम).

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, ‘इन कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से जनगणना का काम समय पर नहीं हो पाया और सरकारी काम में रुकावट आई. शिकायत के आधार पर दो केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.’.

About the Author

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Gurgaon,Gurgaon,Haryana

Source

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *