दरवाजे के पीछे इन चीजों को टांगना पड़ सकता है भारी, जा सकती है घर की सुख-शांति

Last Updated:May 20, 2026, 11:20 IST

वास्तु शास्त्र के अनुसार दरवाजे के पीछे बैग, बेल्ट, गीला तौलिया, झाड़ू या पुराने कैलेंडर टांगना अशुभ माना जाता है. बल्लभगढ़ के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य के मुताबिक ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रुकता है और तनाव बढ़ सकता है. दरवाजे को हमेशा साफ, खुला और व्यवस्थित रखना शुभ माना गया है.

फरीदाबाद: घर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन कई बार हम छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं. खासकर दरवाजे के पीछे का हिस्सा जहां अक्सर लोग बैग, बेल्ट, कपड़े या गीला तौलिया टांग देते हैं. देखने में यह आम आदत लगती है लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे सही नहीं माना गया है. वास्तु के अनुसार घर का मुख्य दरवाजा सिर्फ आने-जाने का रास्ता नहीं होता… बल्कि यहीं से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है. ऐसे में अगर दरवाजे के पीछे अव्यवस्था हो तो इसका असर घर के माहौल और सुख-शांति पर पड़ सकता है.

दरवाजे के पीछे कोई भी सामान न टांगे

Local18 से बातचीत में बल्लभगढ़ के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं वास्तु के हिसाब से दरवाजे के पीछे कोई भी सामान टांगना ठीक नहीं माना जाता. लोग अक्सर पेंट-कमीज, बेल्ट, बैग या दवाई की पुड़िया तक दरवाजे के पीछे टांग देते हैं जो वास्तु के अनुसार गलत है. दरवाजा सकारात्मक ऊर्जा का द्वार होता है. अगर उसके पीछे चीजें टांग दी जाएंगी तो घर में आने वाली अच्छी ऊर्जा वहीं रुक जाती है.

घर में कहां रखें झाडू़

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कई लोग झाड़ू को भी दरवाजे के पीछे खड़ा करके रख देते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए. झाड़ू हमेशा किसी किनारे पर लिटाकर रखनी चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि वह दिखाई भी न दे. खड़ी झाड़ू रखने से घर में तनाव और चिड़चिड़ापन बढ़ता है. छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं और घर का माहौल खराब रहता है.

वास्तु दोष के कारण

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं नहाने के बाद गीला तौलिया दरवाजे के पीछे टांगने की आदत भी सही नहीं है. इसके अलावा, पढ़ने वाले बच्चे अपना स्कूल बैग और ऑफिस जाने वाले लोग अपना बैग दरवाजे के पीछे टांग देते हैं जो वास्तु के अनुसार अशुद्धता मानी जाती है. जहां से लक्ष्मी का आगमन होता है वहां गंदगी और सामान नहीं होना चाहिए. दरवाजा हमेशा साफ और खुला रहना चाहिए.

घर में न रखें पुराने कैलेंडर

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कई लोग पुराने कैलेंडर भी दरवाजे के पीछे टांग देते हैं, जबकि पुराने कैलेंडर घर में रखना भी शुभ नहीं माना जाता. अगर दरवाजे के पीछे कुछ भी न टांगा जाए और जगह साफ-सुथरी रखी जाए तो घर में शांति बनी रहती है. साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार बेहतर होता है और परिवार में बेवजह का तनाव कम रहता है. दरवाजे के पास स्वास्तिक या ओम का चिन्ह बनाना शुभ माना जाता है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Faridabad,Faridabad,Haryana

Source

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *